https://www.makeinmeezon.com/2021/04/blog-post_30.html
पंढरीदादा मेकअप आर्टिस्ट



          फ़िल्मी परदे पर जब अभिनेता - अभिनेत्रियों को हम देख लेते हैं तो उनकी खूबसूरती को देखकर वाह - वाह निकल जाती है। इन कलाकारों की खूबसूरती के पीछे एक व्यक्ति की कड़ी मेहनत होती है। वह मेकअप मैन की। उनके हाथों ने कई चमत्कार कर दिखाए है। सुन्दर दिखने वाले चेहरे एकदम क्रूरता से पेश कर दिखाया, वहीं किसी साधारण चेहरे को एकदम आकर्षक भी बनाया है। वह तो मेकअप मैन के अँगुलियों का जादू है, किन्तु हमेशा मेकअप मैन प्रसिद्धि से गुमनाम ही रह जाते है। 
        शुरू के दौर में देविका रानी, नूरजहाँ, नसीम बानू उस जमाने में बहुत ही ज्यादा मेकअप किया करती थी, फिर नर्गिस, मधुबाला, मीना कुमारी फिल्मों में आयी थीं। उस समय हलके मेकअप का प्रचलन था।  
        सं. 1960 से सौंदर्य प्रसाधन की क्रान्ति ही शुरू हो गई। लाल रंग के लिपस्टिक, गुलाबी ब्लशर्स, नीले रंग के आय शैडो हर अभिनेत्री की जरुरत बन गई। आज मेकअप फिल्मों की सफलता में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका फिल्मों में इतिहास ही निराला है। 
        सं. 1913 में बनी पहली फिल्म में मेकअप की शुरुवात हुई थी। झगमगाते हुए लाइट्स एवं रिफ्लेक्टर्स से नाजुक त्वचा के बचाव के लिए इसका प्रयोग होने लगा। आज मेकअप फिल्मों का अविभाज्य भाग बन गया है।  
 
        इसी फिल्मी दुनिया में कई मेकअप मैन है, जिनमे श्री. पंढरी जुकरजी का स्थान बहुत ऊँचा है। '' पंढरी दादा '' के नाम से वे फिल्मी दुनिया में विख्यात है ,वैसे उनका वास्तविक नाम नारायण हरिश्चंद्र जुकर है। इनका जन्म 17 सितम्बर 1930 में बम्बई में हुआ था। श्री. पंढरी दादा सं. 1949 से मेकअप के क्षेत्र में दाखिल हुए। अपने 70 वर्ष के दीर्घ समय में उन्होंने मधुबाला से लेकर जूही चावला तक मेकअप किया है। 
                                                                          
https://www.makeinmeezon.com/2021/04/blog-post_30.html
फिल्म ' डर ' के लिए मेकअप करते हुए पंढरी दादा


      श्री.पंढरी दादा का फ़िल्मी दुनिया में मेकअप मैन के नाते पदार्पण एक इत्तेफाक ही था। जब वे बम्बई के जे. जे.स्कूल ऑफ आर्ट्स में कमर्शियल आर्टिस्ट की पढाई कर रहे थे, उसी दौरान उनके पिता के देहांत के बाद परिवार में सबसे बड़े होने के कारण सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ पड़ी। वे मेकअप के बारे में कुछ भी जानकारी न होते हुए भी इस क्षेत्र में आ गये। 
https://www.makeinmeezon.com/2021/04/blog-post_30.html
श्री. वी. शांताराम
                                                  
श्री. वी. शांताराम के मेकअप मैन श्री. बाबा वर्दमजी के पास सहायक के तौर पर श्री. पंढरी दादा ने कार्य आरम्भ किया। फिर कुछ समय तक श्री. दादा परांजपेजी के पास कुछ और अनुभव प्राप्त किया। 
      सं. 1956 में लंदन के हंटर का पास प्रशिक्षण लेने वे रूस गए। वहां पर श्री. पंढरी दादा ने मेकअप आर्टिस्ट का डिप्लोमा भी प्राप्त किया था। मॉस्को जाकर डिप्लोमा प्राप्त करने का अवसर उस दौर की जानी मानी अभिनेत्री नरगिस की सहायता से संभव हो पाया था। श्री. पंढरी दादा को शुरुवात के दिनों में '' राजकमल स्टूडियो '' में जो भी फिल्म बनती उन सभी कलाकारों का मेकअप वे करने लगे। इस काम के लिए उन्हें प्रतिमाह 70 रूपए मिलते। 

  '' अगर नर्गिस का मुझपर भरोसा ना होता तो शायद मुझे कभी बड़ा मौका नहीं मिलता।नर्गिस की ही तरह मुझे अभिनेत्री मीना कुमारी ने भी बहुत मौके दिए। उन्होंने अपनी शुरुवाती फिल्म से लेकर आखिरी फिल्म '' पाकीजा '' का मेकअप मुझसे ही  करवाया था - पंढरी जुकर ''     
         
            श्री. दादा ने सं. 1959 में श्री. वी. शांताराम की फिल्म '' नवरंग '' से स्वतंत्र रूप से अपना काम शुर किया। फिल्मो में मेकअप से चरित्रों को नया रंग देनेवाले श्री. पंढरी दादा  के हाथों ने अनेक कलाकारों को संवारा है जो भारतीय सिनेमा की शान बने है। इन कलाकारों में - मीनाकुमारी, मधुबाला, नूतन, दिलीप कुमार, राज कपूर, अशोक कुमार, देव आनंद, राजेश खन्ना, सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, राजकुमार, शाहरुख खान, आमिर खान,करीना कपूर, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार है। उस दौर में ''  दिलीप कुमार हमेशा कहा करते थे कि हमारे कर्ता - धर्ता ये लोग है। जवान को बूढ़ा और बूढ़े को जवान, साधारण दिखने वाले इंसान को भी सूंदर बनाना ये पंढरी का कमाल है। ''  
https://www.makeinmeezon.com/2021/04/blog-post_30.html
फिल्म ' नवरंग ' में संध्या


श्री. पंढरी दादा ने के. ए. अब्बास, महबूब खान, के. आसिफ,एम. सिद्दीक़, गुरुदत्त, राज कपूर, बी. आर. चोपड़ा, सुभाष घई, गुलशन राय आदि दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया है। 
         वे ग्रेट शोमैन राज कपूर के साथ रशिया का दो बार दौरा कर आए। श्री. यश चोपड़ा के साथ फिल्म '' दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे '' की शूटिंग के लिए फ्रांस, लंदन, स्विटजैरलैंड का बीस दिन का दौरा भी किया। श्री. पंढरी दादा और श्री. यश चोपड़ा का साथ पुरे चालीस वर्षों तक रहा। 
         श्री. पंढरी दादा के कई सहायक अपनी अलग पहचान बना चुके है। विद्याधर, उनके ख़ास सहायकों में से रहे। मिकी कांट्रेक्टर मेकअप की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके है। वहीं दादा की चहेती सहायक वर्षा जोशी ने जब हैदराबाद में अपना स्वतंत्र विज्ञापन फिल्मो का काम शुरू किया तो दादा ने समय समय पर वर्षा जोशी का मार्गदर्शन किया है। उनके अन्य सहायकों में भरत गोड़ाबे, राजू धंजाल, उस जमाने के प्रसिद्ध मेकअप मैन श्री. बाबा वर्दमजी का भतीजा रमेश वर्दम एवं शेर बहादुर सिंह ने श्री. पंढरी दादा के पास कार्य कर मेकअप की दुनिया में अपना अलग से स्थान बना लिया है।वहीं दीपक सावंत ने उनसे प्रशिक्षण लेकर जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन के पर्सनल मेकअप मैन बने। 
           श्री. पंढरी दादा को कई सम्मान एवं पुरस्कार मिले है। जिनमे रशियन प्रशिक्षण मेकअप में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ एवं मराठी फिल्म '' पैसा, पैसा,'' को उत्कृष्ट मेकअप के लिए सं. 1994 में महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पारितोषिक प्राप्त हुआ और 31 वें मराठी चित्रपट मोहत्सव में भी मेकअप के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके आलावा महाराष्ट्र राज्य सरकार ने उन्हें 2013 में उनके 

श्री. पंढरी दादा के सिनेमा की सूचि : -     

1] ग्यारा हज़ार लड़कियां - 1961, 2] ताज महल - 1962, 3] चित्रलेखा - 1963, 4] वक़्त - 1964,5] काज़ल - 1965, 6] बहुबेगम - 1967, 7]  नीलकमल - 1967, 8] इत्तेफ़ाक़ - 1968, 9] पूरब और पच्चिम - 1969, 10] मन की आँखें - 1970, 11] रेशमा और शेरा - 1970, 12] दास्तान- 1971, 13] धुंद - 1972, 14] दाग - 1973, 15] जोशीला - 1973, 16] प्राण जाए पर वचन न जाये - 1973, 17] 36 घण्टे - 1974, 18] दीवार - 1974, 19] ज़मीर - 1975,  20] ज़ख़्मी - 1975, 21] काला सोना - 1975, 22] नागिन - 1975, 23] कभी कभी - 1976, 24] भंवर - 1976, 25] क्रान्ति - 1978, 26] सिलसिला - 1981, 27] एक ही भूल - 1981, 28] सनम तेरी कसम - 1981, 29] शक्ति - 1982  के आलावा और कई फ़िल्में उनके नाम पर दर्ज है। 
             ऐसे महान ख्याति प्राप्त मेकअप मैन श्री. पंढरी दादा जुकेरजी का निधन 90 वर्ष की आयु में 17 फरवरी 2020 में हुआ। उनके निधन पर हिंदी सिनेमा शोकाकुल हो गया था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने अपना शोक व्यक्त करते हुए ट्ववीट किया था जो इस प्रकार है --     
                                                 
https://www.makeinmeezon.com/2021/04/blog-post_30.html